ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
खेल

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का खत्म हुआ टेस्ट करियर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में 7-11 जून के बीच खेला जाना है. इस बीच जैसे ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का इस फाइनल मैच के लिए ऐलान हुआ, वैसे ही एक खिलाड़ी का दिल टूट गया. इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में पिछले लंबे समय से मौका नहीं दिया गया है. ऐसे में हो सकता है अब ये खिलाड़ी जल्द ही संन्यास की घोषणा करता नजर आए.

लंबे समय से नहीं मिले मौके    

टीम इंडिया के लिए अच्छा खासा टेस्ट क्रिकेट खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को पिछले कई सालों से टीम में मौका नहीं मिला है. वह भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच 2021 में खेलते नजर आए थे. 3 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से उन्हें टीम के किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं मिली है. वहीं, वनडे की बात करें तो आखिरी बात उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था.

ऐसा रहा है क्रिकेट करियर 

ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल में अभी तक 149 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 128.42 की स्ट्राइक रेट से 2517 रन हैं. इतने ही आईपीएल मैचों में उन्होंने 11 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए साहा ने 40 टेस्ट मैच की 56 पारियों में 1353 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. इसके आलावा वनडे में उनके नाम 9 मैचों में मात्र 41 रन हैं.

WTC फाइनल के लिए भारतीय स्क्वॉड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट.

 

Related Articles

Back to top button