ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दबंगों के हौसले कितने बुलंद है इसकी एक बानगी सिंहपुर थाना क्षेत्र में देखने को  मिली, जहां जमीनी विवाद के मामले को लेकर दो गुटों में हुए विवाद पर पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा – दौड़ा कर लाठी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं थाने में गाली गलौच करते हुए हंगामा किया पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई, दौड़ा दौड़ा कर मारपीट करते हुए थाने में अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद शहडोल पुलिस मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक जमीनी मामले को लेकर हुए विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडे से दौड़ा – दौड़ा कर पीटा, मारपीट का जब यह मामला सिंहपुर थाने पहुंचा तो हद हो गई, दोनो गुटों के लोगों ने थाने में खूब हंगामा किया, इतना ही नहीं पुलिस को भी खूब खरी खोटी सुनाते हुए थाने में आपस में गाली गलौच करते हुए पुलिस को भी अपशब्दों का प्रयोग किया, लोगों को थाने में ऐसा करने से मना करने की बजाय पुलिस सब देखती सुनती रही, इस दौरान दोनों घटनाओं में मौजूद कुछ लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें की जमीनी मामले में स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसको लेकर  प्रशासनिक अधिकारियों के समाने विवादित जमीन में निर्माण कार्य न कराने को लेकर हुए तिवारी और पांडेय परिवार के बीच मारपीट विवाद हो गया था, जिसका मामला थाने जा पहुंचा, पीड़ित की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांचे जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि सिंहपुर थाना क्षेत्र में जमीनी मामले को लेकर  दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। एक विवादस्पद भूमी में  स्थगन के बाबजूद निर्माणकार्य को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button