ब्रेकिंग
: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अनोखा पारिवारिक विवाद, पत्नी द्वारा करवा चौथ का व्रत न रखने पर पति... दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण और ब्रेन स्ट्रोक का गंभीर खतरा, हवा के जहरीले कण पहुंचा रहे हैं... HBSE 10th 12th Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, बिना लेट फीस... नागपुर: म्हाडा परिसर में निर्माण स्थल पर हुआ भीषण क्रेन हादसा, क्रेन का हिस्सा टूटने से दो मजदूरों क... : आपसी रजामंदी से बने रिश्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ब्रेकअप के बाद रेप केस दर्ज करने पर सख... Uttarakhand Helicopter Crash: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों... INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अन... Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के ... Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ ... Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भू...
मनोरंजन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का प्रचार करते नहीं आएंगे नजर सैफ अली खान, जाने वजह

ओम राउत की आदिपुरुष में रावण की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान मई में शुरू होने वाले फिल्म के लिए प्रचार करते नजर नहीं आएंगे। इस बारे में एक सूत्र ने बताया, “प्रमोशन की योजना छोटे स्तर पर बनाई जा रही है और पूरी तरह से प्रभास को केंद्र में रखकर इस फिल्म का प्रचार किया जाएगा। अभिनेता ने प्रमोशन के लिए मई में डेट्स दे दी हैं।”

छुट्टी मनाने जा रहे सैफ

सैफ मई में अपनी पत्नी करीना और बेटों तैमूर और जेह के साथ अपनी वार्षिक छुट्टी पर जाएंगे। यही वजह है कि वह आदिपुरुष के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेंगे।  क्या यह उनके कैरेक्टर के बारे में विवादास्पद सवालों से बचने के लिए एक सुनियोजित रणनीति है या फिर कुछ और इसका केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है।

विवादों में रही है आदिपुरुष

बता दें कि यह फिल्म पहले जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इसकी जमकर आलोचना शुरू हो गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने रिलीज डेट आगे के लिए टाल दी थी। इस दौरान कई रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आई थी कि फिल्म को पोस्टपोन कर इसके वीएफएक्स पर दोबारा से काम किया जा रहा है। बता दें कि लगातार विवादों में रहने  के बाद अब इस फिल्म को जून में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट की फिल्मों में से एक है।

 

Related Articles

Back to top button