ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

भाजपा हाईकमान ने सीएम शिंदे से इस्तीफा तैयार रखने को कहा: यूबीटी

नई दिल्ली । महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा बनी हुई है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया है कि भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफा तैयार रखने को कहा है। शिवसेना के एक मुखपत्र में छपे एक लेख में कहा गया कि इसकी वजह सीएम शिंदे बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। नाराजगी के चलते ही शिंदे अपने गांव चले गए हैं। शिंदा वहां तीन दिन छुट्टियां मनाएंगे।
शिवसेना के मुखपत्र में लिखा गया है कि महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच एनसीपी नेता अजीत पवार कुछ विधायकों के साथ भाजपा को समर्थन देंगे, ऐसी चर्चा थी। हालांकि, अजीत पवार ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया था कि मैं आजीवन एनसीपी में रहूंगा और शरद पवार के मार्गदर्शन में काम करूंगा। इन सब के बावजूद शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाने की चर्चा दिल्ली में जोरों पर थी। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तीन दिन के लिए अपने गांव चले गए हैं।
शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र में लिखा है कि शिंदे की नाराजगी के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पांच शब्दों में उत्तर देकर मामले को टाल दिया। वहीं शिंदे गुट के नेता और उद्योग मंत्री उदय सावंत ने भी शिंदे की नाराजगी पर टिप्पणी की है। उदय सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गांव में मेला है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि गांव के मेले में जाने पर मुख्यमंत्री नाराज हैं, ऐसा कोई कह रहा है तो उसका सार्वजनिक सत्कार किया जाना चाहिए। दिल्ली में मुख्यमंत्री बदलने के लिए बैठक हो रही है, ऐसी राजनीतिक गलियारे में चर्चा है। मीडिया के इस सवाल पर उदय सावंत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्रों में पिछले आठ दिनों से विभिन्न चर्चाएं शुरू हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं है। जब वास्तविकता आएगी, तो हम विचार करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री होना चाहिए, लेकिन आज की असलियत यह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। इस समय देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं।

Related Articles

Back to top button