ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
दिल्ली/NCR

येलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो से लोगों को हो रही परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने वालों के लिए परेशान करने वाली खबर आई है। जानकारी के मुताबिक किसी वजह से दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो सेवा काफी देरी से चल रही है।

डीएमआरसी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। इसकी वजह से सुबह समय से दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य चल रही है।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अभी तक इस संबंध में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। वहीं, मेट्रो की सेवा से परेशान हुए लोगों ने समय से दफ्तर पहुंचने के लिए घर से एक घंटे पहले निकलने की सलाह दे डाली।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क पर काम तेज, इंटरचेंज का समय होगा कम

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेट्रो लाइफ लाइन बन चुकी है। ऐसे में एक अच्छी खबर यह है कि दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क पर काम तेज गति से चल रहा है। इसके बनने से इंटरचेंज में लगने वाला समय कम हो जाएगा।

इस संबंध में डीएमआरसी ने बताया कि आने वाले चौथे चरण में मेट्रो लाइनों को बदलने में लगने वाले ट्रांजिट टाइम को कम करने के लिए 200 मीटर या उससे कम के दायरे में 11 इंटरचेंज स्टेशनों पर काम चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button