ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश का कोर ग्रुप तैयार कर लिया है। इसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा मंत्री राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को शामिल किया गया हैं।

इनके अलावा पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य विष्णुदत्त शर्मा, लता वानखेड़े और मंत्री संपतिया उइके को भी कोर ग्रुप में रखा गया है।

शाम 7 बजे से शुरू होगी बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा के नए संगठन के साथ कोर ग्रुप की पहली बैठक मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को शाम 7 बजे से होगी। इसमें पार्टी के कामकाज की समीक्षा के साथ समान नागरिक संहिता (यूसीसी), 33 प्रतिशत महिला आरक्षण वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विधानसभा-लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर भी बात होगी। सहकारिता क्षेत्र में नियुक्तियों, चुनाव और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला इकाइयों के साथ मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button