ब्रेकिंग
LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ...
खेल

साहा रणजी नहीं खेलेंगे,  टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं हुईं समाप्त 

नई दिल्ली । अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा इस सत्र में  बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। साहा के हटने से साफ है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब समाप्त हो गया है। अब तक जो संकेत मिले हैं उससे साफ हो गया है कि साहा टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं हैं। नये प्रबंधन ने चयनकर्ताओं को कहा है कि साह अभी विश्व के बेहतरीन विकेटकीपरों में शामिल हैं पर उसके भविष्य की योजना का हिस्सा नहीं हैं। इसी कारण 4 मार्च से मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में भी उनके नाम पर विचार नहीं होगा। टीम इंडिया के पास अभी ऋषभ पंत जैसा आक्रामक और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज है। इसके अलावा उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रबंधन ने साहा को बताया है कि टीम की योजनाओं में वह शामिल नहीं हैं क्योंकि ऋषभ के साथ कुछ नए विकल्प तैयार किये जाएंगे। ऐसे में भरत को अनुभव हासिल करने के लिए अवसर दिये जाएंगे। भरत ने 78 फर्स्ट क्लास मैच में 4200 से अधिक रन बनाए हैं। इसी को देखते हुए साहा ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली को बताया है कि वह निजी कारणों से इस सत्र में रणजी ट्रॉफी नहीं खेलेंगे। इसी कारण बंगाल टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button