ब्रेकिंग
सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब...
खेल

97 रन बनाने के बाद भी पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान के टी20 कप्तान बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाने से चूक गए। बाबर टेस्ट मैच के तीसरे दिन 97 रन बनाकर आउट हुए। नर्वस 90 के शिकार हुए बाबर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह इस साल तीसरी बार हुआ है जब बाबर इस तरह से शतक से चूक गए हों।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान पहली पारी में 589 रन के विशाल स्कोर का पीछा कर रही है। दूसरे दिन मुश्किल में घिरी पाकिस्तान को तीसरे दिन बाबर आजम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुश्किल से निकाला। बाबर ने शानदार पारी खेली लेकिन शतक से महज 3 रन दूर अपना विकेट गंवा बैठे। इस तरह आउट होने से ना सिर्फ पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा बल्कि बाबर के नाम भी एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया

बाबर आजम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इस साल यह तीसरा मौका है जब बाबर आजम नर्वस 90 के शिकार हुए हैं। अब तक वह इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक के करीब आकर आउट हुए हैं। एक ही साल में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक के करीब आउट होने वाले बाबर पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह टी20 में 90 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि वनडे में बांग्लादेश के साथ खेलते हुए वह 96 रन पर आउट हो गए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में वह 97 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।

विराट कोहली से होती है बाबर की तुलना

बाबर को पाकिस्तान का विराट कोहली बताया जाता है। विराट को आदर्श मानने वाले बाबर ने पाकिस्तान के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सबसे तेज 11 वनडे शतक बनाकर कोहली को पीछे छोड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button