ब्रेकिंग
Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया 'बीमार', बोले- "इलाज की जरूरत तुम्हें ह... Punjab Politics: 'सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा...', खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वाय... Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई क...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम; 5 दिन तक बारिश के आसार

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक न केवल बादल छाए रहेंगे बल्कि हल्की वर्षा का दौर भी चलेगा। इससे मई की शुरुआत में भी भीषण गर्मी से निजात बनी रहेगी। तापमान भी सामान्य से कम ही रहेगा। देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल के अंत तक लोगों को लू से राहत मिलेगी।

अप्रैल के अंत तक नहीं चलेगी लू

देश के अधिकांश हिस्सों में इस महीने के अंत तक लू के लौटने की संभावना नहीं है। बुधवार से उत्तर पश्चिम क्षेत्र में फिर से वर्षा होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 28 से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में वर्षा होने की संभावना जताई है।

27 तक मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में गरज या ओलावृष्टि की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में अगले तीन चार दिन के लिए गरज या वर्षा जारी रहने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 28 को, केरल और तेलंगाना में 27 को अच्छी बरसात की संभावना है।

दिल्ली का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह 36 डिग्री के आसपास जबकि 30 अप्रैल को 32 डिग्री के आसपास रहेगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को

कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार एवं रविवार को तेज हवा चलने के साथ कुछ इलाकों में बरसात होने की संभावना है। एक मई को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान

इस बीच मंगलवार को सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री था वहीं मंगलवार को यह 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है।

इसी तरह सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था तो वहीं मंगलवार को यह 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह एवं शाम के समय मौसम बेहद सुहाना रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन इसका मौसम पर कोई खास असर नहीं दिखा।

 

Related Articles

Back to top button