ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

कश्मीर में घुसपैठ की तैयारी, एलओसी के पास आतंकियों का जमावड़ा

नई दिल्ली। पा‎किस्तान द्वारा जी-20 बैठक से पहले कश्मीर में घुसपैठ की तैयारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना ने आंतकियों की मदद के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पांच कंट्रोल रूम कायम किए हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक ये कंट्रोल रूम भिम्बर, नीलम वैली, लीपा वैली, रावलकोट और मुजफ्फराबाद में बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी रखी जाएगी कि कैसे आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाना है। इसका मकसद भारत की सेना के जवानों की मूवमेंट के बारे में आतंकियों को जानकारी भी देना है। खुफिया सूत्रों से ‎मिली जानकारी जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अपने सभी लांच पैड को एक्टिव कर दिया है। जो ‎कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब है। इसके लिए ठिकाने इस तरह चुने गए हैं कि हर लॉन्च पैड भारतीय सीमा से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने के लिए ऐसा किया है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक नक्शे के हिसाब से उनके पास भारत में घुसपैठ करने के कई रास्ते हैं। ये रास्ते भारतीय सेना की किसी भी गोलीबारी से बचने और उनको उलझाए रखने के लिए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी लॉन्च पैड प्रशिक्षित आतंकवादियों से भरे हुए हैं और सीधे पाकिस्तान की आईएसआई उनको कंट्रोल कर रही है। खुफिया सूत्रों ने कहा कि इन आतंकवादियों की घुसपैठ आईएसआई के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। पाकिस्तानी सेना बाद में इनके लिए ड्रोन के जरिये हथियारों को सीधे भारत में गिरा सकती है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ये हथियार टारगेट किलिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों के कई विदेशी आतंकवादी पहले से ही कश्मीर में मौजूद हैं।‎जिन्होंने ही हाल में सेना की एक ट्रक को अपना निशाना बनाया था।

Related Articles

Back to top button