ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मनोरंजन

Bigg Boss 13: देवोलीना के बाहर जाने पर फूट-फूटकर रोने लगीं रश्मि देसाई

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में ड्रामा लगातार जारी रहता है, लेकिन इस वीकेंड घर में इमोशनल पल भी देख गया। यह पल उस वक्त आया जब देवोलीना घर से बाहर जा रही थीं और इससे दुखी रश्मि देसाई इमोशनल हो गई। इस दौरान ना सिर्फ रश्मि देसाई ने देवोलीना को गले लगाया, जबकि फूट-फूट कर रोने लगीं। रश्मि देसाई काफी देर तक देवोलीना के गले मिलकर रोती रहीं और देवोलीना भी दोस्ती का गाना गाकर रश्मि देसाई को मोटिवेट करती दिखाई दीं।

बता दें कि देवोलीना को बैंक इंजरी की वजह से कुछ दिन घर से बाहर कर दिया है और हो सकता है कि देवोलीना कुछ दिन बाद वापसी कर सकते हैं। अभी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और तबीयत ठीक होने के बाद उनकी वापसी हो सकती है। इससे पहले भी देवोलीना बाहर हो गई थीं और अब उन्हें एंट्री मिली है। वहीं देवोलीना को कम वोट की वजह से बाहर नहीं किया गया है

दरअसल, देवोलीना पिछले कई दिनों से बीमार हैं और कमर में दर्द होने की वजह से किसी टास्क में भी पार्टिसिपेट नहीं कर पा रही थीं। वहीं उन्हें ऑप्शन दिया गया था कि वो चाहें तो टास्क में भाग ले सकती हैं और ना चाहे तो ऐसे भी खेल सकती हैं। देवोलीना ने घर से बाहर जाते हुए देवोलीना ने रश्मि को गले लगाकर उनके लिए गाना भी गाया, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर, तेरा साथ ना छोडेंगे।

उसके बाद घर के अन्य सदस्य रश्मि को संभालते हैं और कहते हैं कि वो उनके साथ हैं। दूसरी ओर शो में अरहान खान की वापसी की खबर आ रही है और माना जा रहा है कि अरहान की वापसी हो सकती है। रश्मि के दोस्त अरहान खान भी वाइल्ड कार्ड में एंट्री करेंगे। लेकिन अरहान के शो में दोबारा एंट्री करने की खबर से फैन्स खुश होने के बजाए निराश हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button