ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

जंतर मंतर पर सियासी जुटान आखिर इस आदमी को क्यों बचा रही है सरकार: प्रियंका गांधी 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर बीते आठ दिनों से चल रहा महिला पहलवानों का धरना प्रदर्शन राजनीतिक रंग लेने लगा है। एक तरफ एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला पहलवान फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें जोश भरने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खुद जंतर मंतर पहुंची है। उनके साथ ही हरियाणा कांग्रेस के नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी जंतर मंतर पहुंचे हैं। पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही जंतर मंतर पहुंचने का ऐलान कर चुके हैं। प्रियंका गांधी ने महिला पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा कि किसी को अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। अभी तक यह भी नहीं पता कि इस एफआईआर में लिखा क्या है। उन्होंने कहा आज जब ये महिला पहलवान सड़क पर बैठे है तो कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एफआईआर दर्ज हो गई तो अब तक पीड़ित पक्ष को इसकी कॉपी क्यों नहीं दी? उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के लिए कहा कि जब तक ये पद पर रहेंगे, प्रेशर बनाते रहेंगे। इसलिए पहले उनका पावर ले, इस्तीफा ले। प्रियंका गांधी सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर जंतर मंतर पहुंची और करीब 25 मिनट तक पहलवानों के बीच रहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री से तो तो कोई उम्मीद नहीं है। जब ये खिलाड़ी मेडल ले कर आए तो उन्हें चाय पर बुलाया, लेकिन अब बात तक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस आदमी को क्यों बचाया जा रहा है।वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और मुंबई से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पहलवानों का समर्थन किया है। बता दें कि आधा दर्जन से अधिक महिला पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते बीते आठ दिनों से धरने पर हैं। इन पहलवानों ने इससे पहले जनवरी महीने में भी कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। इन आरोपों को देखते हुए बृजभूषण शरण सिंह को पहले ही कुश्ती संघ के कामकाज से अलग कर दिया गया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बीते सात दिनों से यह पहलवान उनके खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे थे। अब एफआईआर दर्ज हो गई तो पहलवानों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इन पहलवानों द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने इनका समर्थन किया है।

 

Related Articles

Back to top button