ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
व्यापार

Maruti Suzuki की बिक्री में हुई 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी….

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के नेट प्रोफिट में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस वृद्धि के साथ कंपनी के रिजर्व में 2,671 करोड़ रुपये बढ़े हैं। मारुति सुजुकी कहा है कि वाहनों की अच्छी संख्या में बिक्री और बेहतर उत्पादन के चलते ये संभव हो सका है। क्या है पूरी खबर, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Maruti Suzuki को मिली बढ़त

कार निर्माता कंपनी ने 2021-22 के जनवरी-मार्च में 1,876 करोड़ रुपये का नेट प्रोफिट कमाया है। चौथी तिमाही के दौरान इसकी नेट सेल 32,060 करोड़ रुपये हो गई है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 26,749 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि पूरे 2022-23 के लिए MSIL ने 2021-22 में 3,879 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,211 करोड़ रुपये का नेट प्रोफेट कमाया है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की नेट सेल 2021-22 में 88,330 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,17,571 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कंपनी के शेयर बीएसई पर 8,475 रुपये पर लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं।

MSIL का भारत में कारोबार

वाहन निर्मात कंपनी भारत में पैसेंजर वाहनों के साथ-साथ कॉमर्शियल वाहन की बिक्री करती है। मारुति सुजुकी इन वाहनों का भारत में उत्पादन भी करती है। देश में उपलब्ध कंपनी के प्रोडक्ट्स की बात की जाए तो बलेनो, एक्सएल6, इग्निस, एस-प्रेसो, सेलेरियो, ऑल्टो, एर्टिगा, वैगनआर, सेलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, सियाज, ईको और ब्रेजा जैसी कार व सुपर कैरी और ईको कार्गो जैसे कॉमर्शियल वाहन शामिल हैं।

हाल ही में कंपनी ने Maruti Suzuki Fronx को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने साल की शुरुआत में हुए 2023 Auto Expo में पहली बार पेश किया था, मौजूदा समय में ग्राहकों के बीच उपलब्ध है। आपको बता दें कि ये एसयूवी कार कंपनी की पॉपुलर सेडान Baleno के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन की गई है।

 

Related Articles

Back to top button