ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

फडणवीस की उद्धव ठाकरे को चेतावनी- समंदर हूं लौटकर वापस जरूर आऊंगा

महाराष्ट्र का सियासी गणित बदल चुका है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी की सरकार सत्ता पर काबिज हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस सत्ता में वापस आने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने दावा किया है कि वह लौटकर जरूर आएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मेरा पानी उतरा देखकर मेरे किनारे घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस जरूर आऊंगा। इससे पहले फडणवीस के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी  अमृता फडणवीस ने कहा था कि  पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजा की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फसल नुकसान के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये दिए जाने की पहले जो मांग करते थे, उसे अब उन्हें पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेता के तौर पर पिछले महीने (जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे) राज्य भ्रमण के दौरान किसानों को मदद के तौर पर प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये देने की मांग की थी। मुझे लगता है कि उन्हें अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को मदद मिले।” शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर अपने पूर्व सहयोगी भाजपा से अलग होने के बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन में सरकार बनाई है। पिछले महीने शिवसेना और भाजपा के बीच जब सरकार गठन को लेकर भीषण टकराव चल रहा था, तब ठाकरे ने उन कुछ इलाकों का दौरा किया था जहां के किसानों को इस साल हुई बेमौसम बारिश के चलते फसल नुकसान हुआ था। उन्होंने फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा घोषित 10,000 करोड़ रुपये के पैकेज को नाकाफी बताया था और मांग की थी कि प्रभावित किसानों को मुआवजे के तौर पर प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button