ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

किराये पर घर लेना हो तो चाहिए 90 फीसदी मार्क्स! मकान मालिक ने रखी अजीब शर्तें

बैंगलुरु । कर्नाटक के बैंगलुरु में किराए पर घर लेने निकले एक शख्स को आखिर क्यों घर नहीं मिला, यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि मकान मालिक ने अजीब शर्तें रख दी। दरअसल, शख्स ने घर किराए पर देने वाले ब्रजेश नाम के ब्रोकर के साथ चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें ब्रोकर ने लिखा है कि हाय योगेश किराए पर घर के लिए ओनर ने आपका प्रोफाइल अप्रूव किया है। आप अपनी कंपनी का ज्वाइनिंग सर्टिफिकेट, लिंक्डइन, ट्विटर प्रोफाइल, 10-12 की मार्कशीट, आधार और पैन कार्ड शेयर कर दीजिए। योगेश ने रिप्लाई में लिखा है कि थैंक यू सुबह तक भेज दूंगा। इसके बाद ब्रोकर लिखता है कि अपने बारे में 150 से 200 शब्द का राइटअप भी लिखकर दीजिए। इसके बाद योगेश अपने सारे डॉक्युमेंट ब्रोकर को मेल कर देता है और उसे इस बात की जानकारी दे देता है। इसके बाद ब्रोकर लिखता है कि हाय योगेश मैंने आपके डॉक्युमेंट और राइटअप ओनर को भेज दिए। आपका प्रोफाइल रिजेक्ट हो गया है, क्योंकि 12वीं में आपके 75 फीसदी मार्क्स थे। मकान मालिक 90 फीसदी की उम्मीद करते हैं।
वायरल पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पढ़ाई लिखाई करो तभी घर बना पाओगे, पापा सही कहते थे। एक अन्य ने लिखा कि नौकरी पाने के लिए भी मैंने इससे कम डॉक्युमेंट जमा किए थे। एक यूजर ने कहा कि अब तो फ्लैट लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी देना पड़ सकता है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे तो मेरे रिजल्ट पर मुझे वन बीएचके भी नहीं मिलने वाला।

 

Related Articles

Back to top button