ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
खेल

चेन्नई सुपरकिंग्स के इस पूर्व खिलाड़ी की आईपीएल में हुई वापसी

आईपीएल में सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को अपनी टीम में शामिल किया है। जॉर्डन रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। जॉर्डन को इस बार आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था। आईपीएल का मौजूदा सीजन अपने दूसरे चरण में पहुंच गया है तो जॉर्डन की किस्मत खुली है। उन्हें मुंबई जैसी बड़ी टीम से जुड़ने का मौका मिला है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने रविवार (30 अप्रैल) को बताया कि जॉर्डन को मुंबई ने अपनी टीम में लिया है। अभी फ्रेंचाइजी ने यह नहीं बताया कि उन्हें किस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। जॉर्डन इससे पहले चार आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं। वह 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम में थे। उसके बाद 2017-18 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ थे। पंजाब किंग्स ने 2020- 21 में जॉर्डन को अपने साथ रखा था। वहीं, 2022 में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स में वह थे।

जॉर्डन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने सात मई 2016 को आरसीबी के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं, पिछला मुकाबला 17 अप्रैल 2022 को चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। जॉर्डन ने 28 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। जॉर्डन ने 9.32 की इकोनॉमी रेट से रन दिया है।मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। वह सात में से सिर्फ तीन मुकाबलों को ही जीत सका है। मुंबई के छह अंक हैं और वह नौवें पायदान पर है। मुंबई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से रविवार को ही है। यह आईपीएल का 1000वां मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button