ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा केंद्रीय गृह मंत्री का भगवान राम के ननिहाल में स्वागत यहीं से करें फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने की घोषणा

रायपुर। विवादों में घिरी फिल्‍म आदिपुरुष को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत जारी है। इसी बीच मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर आदिपुरुष फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सीएम बघेल ने फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग उस वक्‍त की जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को एकदिवसीय दौरे के तहत छत्‍तीसगढ़ पहुंचे हैं। सीएम बघेल ने ट्वीट कर अमित शाह से फिल्‍म पर बैन लगाने की मांग की है।

आदिपुरुष पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा देना चाहिए

इससे पहले फिल्म आदिपुरुष को लेकर प्रदेशभर में हो रहे प्रदर्शन और प्रतिबंध की मांग के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बयान में कहा था, केंद्र सरकार को आदिपुरुष पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा देना चाहिए। केवल छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा। जनता जब फिल्म के खिलाफ खड़ी हो गई है, तब ये कहते हैं कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। दरसअल, एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री कह रही हैं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कह रहे हैं, तो भारत सरकार को फिल्म पर बैन लगा देना चाहिए। देशभर में बड़े राम के भक्त बनते हैं, उनकी सहमति से तो यह सब हुआ है और यही तो क्रोनोलाजी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम को धीरे-धीरे युद्धक राम बना दिया गया। हनुमान ज्ञान, शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं, उसको एंग्री बर्ड बना दिया गया। क्रोनोलाजी यह है कि जो बजरंग दल के लोग बोलते हैं, वो शब्द ये लोग बजरंगबली से बुलवा रहे। इनका असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है

Related Articles

Back to top button