ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मनोरंजन

आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद….

जिया खान केस में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीते दिन मुंबई के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले से जहां जिया खान की मां सतके में हैं। तो वहीं, एक्टर समेत उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। आरोपों से आजाद होने के तुरंत बाद सूरज पंचोली ने अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं, अब उन्होंने सलमान खान और सुनील शेट्टी को लेकर बड़ी बात कह दी है।

कोर्ट से बरी होने के बाद सूरज पंचोली एक के बाद एक इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीं, एक्टर ने अपने ताजा इंटरव्यू में केस से जुड़े कई बिंदुओं पर बात की है। साथ ही इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों सलमान खान और सुनील शेट्टी का शुक्रियाअदा करते नजर आए हैं। सूरज पंचोली से जब पूछा गया कि इस मुसीबत की घड़ी में उनका सबसे ज्यादा साथ किसने दिया तो एक्टर ने सबसे पहले सलमान खान का नाम लिया।

सूरज पंचोली ने साफ किया कि सलमान खान इस बुरे दौर में हर वक्त उनके साथ खड़े थे। इसके अलावा सूरज ने सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, रेमो डिसूजा, निखिल आडवाणी, भूषण रुपमा और अहमद खान को भी उनके सहयोग के लिए याद किया। सूरज पंचोली ने कहा, ‘मैं इन 10 सालों में बेहद अकेला महसूस कर रहा था क्योंकि मैं अपने परिवार से इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। वे वैसे भी मेरी वजह से बहुत कुछ झेल रहे थे और अपने परिवार के अलावा, मैं वास्तव में किसी से बात नहीं करता।’

वहीं, करियर को लेकर सूरज पंचोली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ‘स्टार किड’ होना उनके लिए काम करता है। एक्टर ने अपनी बात में जोड़ा, ‘स्टार किड होने का अनुमान काम कर सकता है, लेकिन यह मेरी स्थिति में काम नहीं करता है।’ 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मिले न्याय से सूरज पंचोली बेहद खुश हैं।

Related Articles

Back to top button