ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
खेल

महेंद्र सिंह धोनी बोले- पावरप्ले में गेंदबाजी खराब

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई लगातार दो मैच हार चुकी है। राजस्थान रॉयल्स के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को चार विकेट से मात दी। इस मैच में चेन्नई की टीम अपने घर में 200 रन बनाने के बावजूद हार गई। पंजाब पहली टीम बनी, जिसने चेपक के मैदान पर चेन्नई के खिलाफ 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया।टीम की इस हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की।

धोनी ने कहा कि गेंदबाजों को पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। धोनी ने कहा हमने इसे बीच में कुछ ओवरों में खो दिया। आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या गेंदबाजी करनी है और स्पष्ट होना चाहिए क्योंकि बल्लेबाज इसके लिए (बड़े हिट) जा रहे हैं। (मथीशा) पथिराना ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन इसके अलावा, हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या योजना गलत थी या क्रियान्वयन खराब था।
धोनी ने बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हम 10 रन और बना सकते थे। उन्होंने कहा हमें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। पिच में टर्न था, जब गेंद सीम पर गिर रही थी तो टर्न हो रही थी। धीमी गेंदें रुक कर आ रही थीं। मुझे लगता है, 200 (रन) का स्कोर ठीक था, लेकिन अंत में हम शायद 10 रन और बना सकते थे।

 

Related Articles

Back to top button