ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

मारपीट के मामले में विधायक नंद किशोर गुर्जर को भाजपा का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में नामजद भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने नोटिस मिलने के सात दिन में ही विधायक से जवाब मांगा है।

भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। पार्टी ने गुर्जर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों एवं समाचार में प्रकाशित उनके वक्तव्यों को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री  विद्यासागर सोनकर ने गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बाबत कारण बताओ नोटिस में गुर्जर से अपेक्षा की गई है कि वह एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करें।

विधायक का आरोप मेरे खिलाफ साजिश

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि भाजपा में मेरे खिलाफ साजिश हो रही हैं। एफआईआर दर्ज कराने में कई लोग शामिल हैं। कप्तान तक को एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं थी। संगठन से जुड़े एक बड़े नेता के निर्देश पर एसपी देहात ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

लोनी बॉर्डर थाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने का संबंध संगठन चुनावों से भी है। पार्टी के कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं चुनाव में किसी व्यक्ति विशेष की पैरवी ऊपर तक करूं। इस मुद्दे को मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाऊंगा।

गौरतलब है खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष सिंह ने विधायक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बुधवार को वह लोनी क्षेत्र में दौरे पर गए थे। उनके पास विधायक नंद किशोर गुर्जर के प्रतिनिधि ललित शर्मा ने फोन किया और विधायक से बात कराईं। विधायक ने क्षेत्र से एक होटल पर कार्रवाई करने के लिए कहा तो उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में न होने का हवाला दे दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि उन्होंने विधायक को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कार्रवाई पर आमादा रहे। उनके ऑफिस जाने पर विधायक ने थप्पड़ मारकर मारपीट की शुरूआत की और फिर अन्य लोगों से पिटवाया।

विधायक के प्रतिनिधि, गनर व अन्य भी शामिल

पीडि़त अधिकारी की तहरीर पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में विधायक के अलावा उनके प्रतिनिधि ललित शर्मा, गनर व दस अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। अन्य धाराएं तो जमानती हैं, लेकिन जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस धारा 332 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य से भयोपरांत चोट पहुंचाने) के आरोप में गिरफ्तारी कर सकती है।

एसपी देहात के रिश्तेदार हैं अधिकारी : विधायक

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। बिना एसएसपी की जानकारी के यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी देहात खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रिश्तेदार हैं। इसी कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वह इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि देर रात को लोनी बार्डर थाने में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर समेत तीन को नामजद करते हुए करीब एक दर्जन के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button