ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

TMC नेता अभिषेक बनर्जी- हमें हराने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष को तलब करती हैं तो कांग्रेस उसका स्वागत करती है, जबकि उसके किसी नेता से पूछताछ हो जाए तो वह केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाती है। वहीं, उन्होंने भाजपा से मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया है।गौरतलब है, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने पिछले महीने स्पष्ट कर दिया था कि वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भगवा खेमे का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय ताकतों के एक समूह की दिशा में काम करने की कोशिश करेगी।

बनर्जी ने कहा कि भाजपा को सिर्फ टीएमसी ही हरा सकती है।पिछले महीने शुरू किए गए पार्टी के 60 दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सोमवार देर रात बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब सीबीआई और ईडी बंगाल में टीएमसी नेताओं पर छापे मारते हैं तो कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों की सराहना करती है। वहीं दूसरी तरफ जब उनके वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में बुलाया जाता है, तो वे जांच एजेंसियों के खिलाफ हो जाते हैं और विरोध करना शुरू कर देते हैं।टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात करती है। जबकि बंगाल में बिल्कुल उल्टा दिख रहा है। वह हमारा विरोध करने के लिए भाजपा और वामदलों से मिलीभगत कर रही है। बनर्जी ने यह भी कहा कि केवल टीएमसी ही भगवा पार्टी का सामना कर सकती है।

 

Related Articles

Back to top button