ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक कांग्रेस के घोषणा पत्र पर साधा निशाना

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें उसने जनता को फ्री अनाज, फ्री बिजली और बेरोजागरी भत्ता देने समेत कई वादे किए हैं। अपने घोषण पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की भी बात कही है, जिस असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक मुस्लिम कट्टरपंथी पार्टी बन गई है। हमारे गृह मंत्री ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया था और अब कांग्रेस कह रही है कि वे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएंगे।

कांग्रेस ने मंगलवार को जारी अपने घोषणा पत्र में लोगों से फ्री बिजली, फ्री अनाज और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। इसके अलावा, उसने महिलाओं को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने का वादा भी किया।कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक, एक साल के अंदर सभी सरकारी विभागों में अस्वीकृत खाली पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा, मछुआरों को छह हजार रुपये प्रति माह भत्ता देने और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए उन्हें 500 लीटर कर मुक्त डीजल देने का वादा भी कांग्रेस की तरफ से किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button