ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
व्यापार

सरकार ने बदला फैसला, मुफ्त राशन लेने वालों के ल‍िए बड़ा अपडेट, अब से कम म‍िलेगा चावल

केंद्र और व‍िभ‍िन्‍न राज्‍य सरकारों की तरफ से राशन कार्ड पर मुफ्त में और सस्‍ता राशन मुहैया कराया जा रहा है. प‍िछले द‍िनों सरकार की तरफ से गरीब मजदूरों की सहूल‍ियत को ध्‍यान में रखकर राशन की दुकानों की टाइम‍िंग में बदलाव क‍िया गया था. अब उत्‍तराखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों की जरूरत को ध्‍यान में रखकर एक और अहम बदलाव क‍िया है. सरकार की तरफ से क‍िये जा रहे इस बदलाव से सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को फायदा होगा. राज्‍य सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को एक क‍िलो मडुवा (रागी) मुफ्त देने का आदेश द‍िया गया है.

मई महीने से द‍िया जाएगा एक‍ क‍िलो रागी

कार्ड धारकों को मौजूदा राशन में एक क‍िलो चावल कम द‍िया जाएगा. इसकी बजाय मई महीने से ही एक क‍िलो रागी द‍िया जाएगा. प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की तरफ से इस बारे में आदेश भी जारी कर द‍िया गया है. केंद्र और राज्‍य सरकारों की तरफ से लगातार मोटे अनाज को प्रोत्साहित क‍िया जा रहा है. इसी आधार पर कार्ड धारकों को सस्ते गल्ले की दुकान पर मडुवा फ्री में देने की योजना बनाई गई. राज्‍य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सच‍िव ने इस बारे में ज‍िलाध‍िकार‍ियों को आदेश जारी कर द‍िए हैं.

10 से 20 मई के बीच व‍ितर‍ित होगा राशन

एक अध‍िकारी के अनुसार मई का राशन 10 से 20 मई के बीच व‍ितर‍ित क‍िया जाएगा. मडुवे को इसी महीने के राशन में व‍ितर‍ित क‍िया जाएगा. राशन कार्ड धारकों की संख्‍या के आधार पर मडुवे का आवंटन क‍िया जा चुका है. प्रदेश में कुल 13.91 लाख कार्डधारक हैं. एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा द‍िया जाएगा. इसे देने के बदले चावल की मात्रा एक क‍िलो कम कर दी जाएगी. इससे पहले यूपी में सरकार की तरफ से राशन म‍िलने के समय में बदलाव क‍िया गया.

शासन की तरफ से राशन वितरण के समय में क‍िए गए बदलाव के तहत अब राशन की दुकान सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक खुलेगी. इससे लोग आराम से राशन ले सकेंगे. टाइम‍िंग में बदलाव से गरीब तबके के द‍िहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को राहत मिलेगी. यूपी में हर महीने 13 से 24 तारीख के बीच राशन का व‍ितरण क‍िया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button