ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

बुर्किना फासो के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत व कई घायल

पूर्वी बुर्किना फासो के एक गिरजाघर में रविवार को हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं को निशाना बना कर इस साल कई हमले किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नाइजर से लगती सीमा के पास हैनतोकुउरा शहर में रविवार की प्रार्थना के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने‘प्रोटेस्टेंट’ गिरजाघर पर हमला किया।

बयान में कहा गया, ‘‘ दुर्भाग्य से इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।” सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सैनिक हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। हमलावर घटना को अंजाम दे कर स्कूटर से फरार हो गए थे। गौरतलब है कि इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फरवरी से ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले हुए हमलों में 21 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button