ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

SC ने ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज रोकने की सुनवाई से किया इनकार

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में आ गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता निजाम पाशा ने फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।न्यायमूर्ति के एम जोसेफ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ के सामने कपिल सिब्बल और निजाम पाशा ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर अब तक करीब 1.6 करोड़ बार देखा जा चुका है।

पाशा ने कहा,फिल्म में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है जो कि ऑडियो-विजुअल प्रोपेगेंडा है।इसके बाद पीठ ने कहा, कई तरह के नफरत भरे भाषण होते हैं। इस फिल्म को सर्टिफिकेशन मिल गया है और बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। यह ऐसा नहीं है कि कोई व्यक्ति मंच पर चढ़कर अनियंत्रित भाषण देने लगे। यदि आप फिल्म की रिलीज को चुनौती देना चाहते हैं, तो आपको सही तरीके से फिल्म के सर्टिफिकेशन को देनी चाहिए। फिर सिब्बल ने कहा कि जो भी जरूरी होगा वे करेंगे।

न्यायमूर्ति नागरत्न ने कहा कि याचिकाकर्ता को पहले आपको उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए। इसके जवाब में पाशा ने कहा कि अब समय नहीं बचा है क्योंकि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिर बेंच ने कहा,ये कोई खाली ग्राउंड नहीं है। ऐसे तो हर कोई सुप्रीम कोर्ट आना शुरू कर देगा।पाशा ने कहा कि इसीलिए उन्होंने हेट स्पीच मामले में हस्तक्षेप अर्जी दाखिल की है।

 

Related Articles

Back to top button