ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

Jammu And Kashmir : LOC पर जारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, पाक की छह चौकियां तबाह, दो सैनिक ढेर

श्रीनगर। जम्मू संभाग के पुंछ जिले में पिछले तीन दिन से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार जारी पाक गोलाबारी का भारतीय सेना ने रविवार देर रात करारा जवाब दिया है। शाहपुर सेक्टर के पार (पाकिस्तान में) भारतीय सेना ने पाक की छह चौकियों को तबाह कर दिया। दो पाक सैनिक भी मारे गए और दर्जनों पाक सैनिक घायल हुए हैं। देर रात तक गोलाबारी जारी रही। एलओसी पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दरअसल तड़के से ही पाक सेना तोपों से कीरनी, कसबा, शाहपुर और गुनतरिया सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में गोलाबारी कर रही थी। गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शाहपुर सेक्टर में पाक सैनिक भारतीय चौकियों पर तड़के साढ़े तीन बजे गोलाबारी करने लगे। इसके बाद तीन और सेक्टरों कीरनी, कसबा, और गुनतरिया सेक्टर में भी तोपों से गोले दागने शुरू कर दिए।

एलओसी से सटे गांवों में दर्जन भर मकानों को पहुंचा नुकसान

एलओसी से सटे गांवों में दर्जन भर मकानों को नुकसान पहुंचा। 50 वर्षीय नागरिक जमाल दीन निवासी मोहला सकी वाला कसबा घायल हो गया। गोलाबारी के बीच घायल नागरिक को स्थानीय लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दिनभर चारों सेक्टरों में रुक-रुक गोलाबारी जारी रही। सूत्रों के अनुसार जवाबी कार्रवाई में देर रात भारतीय सेना ने शाहपुर के दूसरी तरफ पाक के सैन्य ठिकानों पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें छह चौकियां तबाह हो गई। दो सैनिक मारे गए और दर्जन से अधिक घायल हो गए।

रातभर जारी रही गोलाबारी

बताया जाता है कि भारत सेना की कार्रवाई के बाद पाक की एंबुलेंस घायल जवानों को ले जाती दिखीं। रातभर गोलाबारी जारी रही। भारतीय सेना के बड़े अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पुंछ में कई दिन से गोलाबारी कर रहा है जिसे भारतीय सेना विफल रही है।

सीमांत लोगों का कहना है कि पाक सेना ने रविवार को तोपों का इस्तेमाल किया जिसकी रेंज कई दूर-दराज इलाकों तक है। कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। गोलों की गूंज कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दी गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को देर शाम पाक सेना ने मेंढर के बालाकोट सेक्टर में और शनिवार को शाहपुर व कीरनी सेक्टर में गोलाबारी की थी।

कम बर्फबारी वाले क्षेत्रों से हो रही गोलाबारी :

मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में एलओसी पर भारी बर्फबारी हुई है। एलओसी पर भारी बर्फबारी के कारण सभी रास्ते बंद हैं। इसलिए पाक सेना पुंछ से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए उन जगहों को निशाना बना रही है यहां कम बर्फबारी हुई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हताश पाक रेंजर्स और सेना लगातार तीन माह से अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी कर रही है।

रफियाबाद में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

सुरक्षाबलों ने शनिवार को रफियाबाद, बारामुला में एक आतंकी ठिकाने से तीन आरपीजी राउंड समेत भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। सेना की 22 आरआर और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के जवानों ने मिलकर सुबह रफियाबाद के डोलरी जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया।

जवानों ने जंगल में एक जगह बने आतंकी ठिकाने का पता लगाया। इस ठिकाने में पांच आतंकियों के रहने की सुविधा थी। जवानों ने इस ठिकाने की तलाशी लेते हुए तीन एके-47 राइफलें, दो हजार एके कारतूस, तीन आरपीजी राउंड, तीन अत्याधुनिक रेडियो सेट व अन्य युद्धक सामग्री के अलावा कंबल, राशन और दवाएं बरामद की हैं। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button