ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
व्यापार

सरकार ने बदल दिया ये नियम, Pension पाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, अब कटेगा आपका ज्यादा पैसा….

देश के लाखों पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है. अगर आपने भी 3 मई तक ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई नहीं किया था तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार की तरफ से आपको हायर पेंशन पाने का एक और मौका दिया जा रही हैं. जी हां… आप उच्च पेंशन के लिए अब 26 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही श्रम मंत्रालय ने कहा है कि उच्च पेंशन के लिए साइन अप करने वाले और इसके लिए पात्र पाए जाने वाले सदस्यों के लिए नियोक्ता का योगदान 9.49 फीसदी होगा.

पहले 8.33 फीसदी होता था योगदान 

केंद्र सरकार की तरफ से नियोक्ता के योगदान में इजाफा करने का फैसला लिया गया है. बता दें पहले यह योगदान 8.33 फीसदी होता था, लेकिन अब इसको बढञाकर 9.49 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. संशोधन के अनुसार, कर्मचारियों को 15,000 रुपये प्रति माह से अधिक वेतन पर 1.16 फीसदी का अतिरिक्त योगदान करने की आवश्यकता होगी.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखा 

सरकार की तरफ से जारी की गई एक अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा है कि यह SC के 4 नवंबर, 2022 के फैसले के अनुपालन में किया गया है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि मौजूदा कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 अब सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अंतर्गत समाहित हो गया है और सरकार ने SC के फैसले के संबंध में संहिता के प्रावधानों को लागू करने का निर्णय लिया है.

4 नवंबर 2022 को जारी हुआ था आदेश

आपको बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चार नवंबर, 2022 को अपने आदेश में कहा था कि EPFO को सभी पात्र सदस्यों को ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने के लिए चार महीने का समय देना होगा. यह चार माह की अवधि तीन मार्च, 2023 को समाप्त हो रही है. इससे यह धारणा बनी थी कि इसकी अंतिम समय सीमा तीन मई, 2023 है और अब सरकार ने इस तारीख को भी 26 जून तक बढ़ा दिया है, जिससे सभी लोग इसका फायदा ले सकें.

साल 2014 में आखिरी बार हुआ था बदलाव

ईपीएफओ ने इसकी प्रक्रिया का ब्योरा जारी किया था. इसमें बताया गया था कि अंशधारक और उनके नियोक्ता संयुक्त रूप से कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत ऊंची पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. नवंबर, 2022 में उच्चतम न्यायालय ने कर्मचारी पेंशन योजना, 2014 को बरकरार रखा था. इससे पहले 22 अगस्त, 2014 के ईपीएस संशोधन ने पेंशन योग्य वेतन सीमा को 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया था. साथ ही सदस्यों और उनके नियोक्ताओं को ईपीएस में उनके वास्तविक वेतन का 8.33 फीसदी योगदान करने की अनुमति दी थी, जिसके अब एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. ईपीएफओ ने इस बारे में अपने फील्ड कार्यालयों को एक सर्कुलर जारी किया है.

 

Related Articles

Back to top button