ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
उत्तरप्रदेश

दूसरा विकल्प भी है… बिहार में अगर NDA में हुई टूट तो क्या करेंगे राजभर?

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. राजभर ने स्पष्ट किया है कि अगर बिहार में एनडीए (NDA) के साथ तालमेल नहीं बन पाया तो वो तीसरा मोर्चा खड़ा करने को तैयार हैं. उन्होंने बताया कि बिहार के कई छोटे-बड़े राजनीतिक दलों से बातचीत जारी है और इनमें से कई दल तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर सहमत भी हैं. इस सिलसिले में उन्होंने चुनावी प्रशांत किशोर के साथ संभावित गठजोड़ के भी संकेत दिए हैं.

ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को बलिया जिले के रसड़ा में पार्टी के मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी प्राथमिकता एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर आने वाले चुनाव को लड़ने की है. उन्होंने बताया कि हमारी एनडीए से बातचीत लगभग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, और बचे 30 प्रतिशत मुद्दों पर चर्चा जारी है. राजभर ने यह भी साफ किया कि अगर किसी कारण से खासकर बिहार के कुछ नेताओं के दबाव में गठबंधन संभव नहीं हो पाता है तो उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि दूसरे ऑप्शन पर विचार कर रहे हैं और हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं.

INDIA गठबंधन से दूरी पर राजभर की पार्टी

इंडिया गठबंधन को लेकर राजभर ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन में शामिल नहीं होने वाली. कुछ पार्टियां इंडिया गठबंधन के बाहर भी काम कर रही हैं, और उनमें से कुछ दलों के साथ हमारी बातचीत जारी है. भाजपा के साथ अगर बात नहीं बन पाई तो एक अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा. 156 सीटों पर एक्टिव होकर काम किया जा रहा है.

राहुल गांधी पर तीखा हमला

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी वो विदेश जाते हैं तो वहां भारत को लेकर सवाल खड़े करते हैं. वो चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर हमला करते हैं, लेकिन जब उनकी पार्टी को जीत मिलती है तो वो ऐसे किसी मुद्दे का जिक्र नहीं करते. अगर उन्हें लगता है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है या जीत किसी जोड़-तोड़ का नतीजा है तो उन्हें खुलकर सामने आकर सबूत देने चाहिए. राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में कांग्रेस की होने वाली है इसलिए अब वो भी वी.पी. सिंह की तरह बेबुनियाद बयान देने लगे हैं.

Related Articles

Back to top button