ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

कश्मीर में राजनीतिक बंदियों की रिहाई, लोगों का डर दूर करने से होगी स्थिति सामान्य: महबूबा

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में राजनीतिक बंदियों की रिहाई, इंटरनेट बहाल करने और घाटी में लोगों का डर दूर करने से स्थिति सामान्य होगी, न कि विभिन्न मंत्रियों के फोटो खिंचवाने से। महबूबा के टि्वटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा गया भाजपा सरकार के लोगों तक पहुंचने के विचार का मतलब है कि फोटो खिंचवाने के लिए भाजपा का कोई मंत्री फिरन (कश्मीर का पारंपरिक परिधान) और कश्मीरी काराकुली टोपी पहने। राजनीतिक बंदियों और अन्य लोगों को रिहा करने, इंटरनेट बहाल करने और जम्मू कश्मीर के लोगों का डर दूर करने से स्थिति सामान्य होगी।

पीडीपी नेता की बेटी इल्तिजा पांच अगस्त से तब से अपनी मां के टि्वटर हैंडल को संचालित कर रही हैं जब केंद्र द्वारा अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के मद्देनजर महबूबा को नजरबंद कर दिया गया था। महबूबा केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद के उत्तरी कश्मीर के बारामूला दौरे को लेकर टिप्पणी कर रही थीं। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अब भी लंबित हैं और महबूबा, फारूक अब्दुल्ला तथा उमर अब्दुल्ला सहित मुख्य धारा के कई नेता अब भी हिरासत में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button