ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

‘मिनी पाकिस्तान’ वाला ट्वीट कर बुरे फंसे कपिल मिश्रा, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है। मिश्रा ने बृहस्पतिवार को यह विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है। ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button