ब्रेकिंग
Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ...
छत्तीसगढ़

कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की वजह से तेज गर्मी के रूप में जाना जाने वाला मई माह के तीन दिन बीत चुके है और मौसम में ठंडकता बनी हुई है। रोजाना हो रही बारिश के चलते रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। साथ ही मौसम में ठंडकता भी बढ़ गई है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे है।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है।बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही रुक रुक हर हल्की वर्षा भी हुई। रुक रुक कर हुई हल्की वर्षा से मौसम में ठंडकता भी बढ़ गई। ऐसा पिछले 25 वर्षों में पहली बार देखा गया है कि मई का पहला सप्ताह बिल्कुल ठंडा जा रहा है और लगातार बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिन भी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button