देश
Hyderabad Doctor Murder Case: तेलंगाना में सड़कों पर उतरे लोग, उठी फांसी की मांग

हैदराबाद। हैदराबाद की राजधानी तेलंगाना में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और जिंदा जलाने की घटना के बाद से जनता का रोष बढ़ता जा रहा है। दोषियों को मौत की सजा दिलाने के लिए तेलंगाना के लोगों ने सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। मूसारामबाग इलाके के स्थानीय निवासियों ने रविवार को यह मार्च निकाला। इस घटना की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों ने नारे लगाए और आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की। बताते चले की आज संसद के शीतकालीन सत्र में भी यह विषय आज उठाया जा सकता है।






