ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

जया बच्चन का बड़ा बयान, बोलीं-हैदराबाद गैंगरेप के दोषियों की होनी चाहिए पब्लिकली लिंचिंग

नई दिल्लीः हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और फिर बेरहमी से उनकी हत्या को लेकर जहां देशभर के लोगों में रोष है वहीं इसकी गूंज सोमवार को संसद में भी सुनाई दी। हैदराबादा गैंगरेप की निंदा लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्यों ने की। इस दौरान समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी काफी गुस्सा में नजर आई और उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चाहे निर्भया हो या कठुआ, सरकार को ऐसे कुकर्म करने वालों को उचित और कड़ा जवाब देना चाहिए।

जया बच्चन ने सदन में कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया, उनकी सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग करनी चाहिए। ऐसे लोगों को जनता के हवाले कर दो, वो खुद उनका फैसला कर लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए और उनको भी शर्मिंदा करना चाहिए। जया बच्चन ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं और इसे बर्दाश्त भी नहीं किया जाना चाहिए।

बता दें कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने रेप के बाद हत्या कर दी थी। 25 वर्षीय महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। लोग आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़कों पर उतरे लोगों का कहना है कि अभी निर्भया गैंगरेप दोषियों को सजा नहीं मिली तो इन चार आरोपियों को कैसे मिलेगी इसलिए इनको बीच चौराहे पर खड़ा करके अभी मार देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button