ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा का सफाया 

शिमला । हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव में कुल 34 में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया। कांग्रेस ने इसके साथ ही प्रतिष्ठित निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर एसएमसी पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले एसएमसी पर बीजेपी का कब्जा था।
शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि भाजपा ने नौ वार्डों पर जीत हासिल की है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सिर्फ एक वार्ड पर जीत दर्ज करने में सफल रही। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 34-34 उम्मीदवार खड़े किए थे और माकपा ने चार उम्मीदवार खड़े किए थे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को हुए एसएमसी चुनावों में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली है। सभी नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव हार गए हैं। चुनावी मैदान में कुल 102 प्रत्याशी थे। भाजपा ने वर्ष 2017 के एसएमसी चुनावों में 32 वर्ष में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया था।

Related Articles

Back to top button