ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

दिल्ली -NCR की हवा में फिर घुला ‘जहर’, खराब स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह लगातार दूसरे दिन भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हवा में नमी का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह सात बजकर 43 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 रहा, जो नौ बजकर 40 मिनट पर और खराब होकर 286 हो गया। फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएड और नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 242, 142, 319, 299 और 280 रहा। दिल्ली में रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 था जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। हवा की गति धीमी होने की वजह से रविवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी और इसके आगे और गिरने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो महीने में पहली बार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक” श्रेणी में पहुंची थी। इस बीच, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज ठंडी हवाएं चलने और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button