ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
खेल

राजस्थान की हार के बाद कप्तान संजू सैमसन का बड़ा बयान, इसे बताया मैच गंवाने की वजह

आईपीएल 2023 के 48वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह फ्लॉप रही, ना बल्लेबाजी में दम दिखा और ना ही गेंदबाजी में. इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया और हार के पीछे की बड़ी वजह बताई.

कप्तान संजू सैमसन का बड़ा बयान

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही संजू सैमसन बल्लेबाजो पर मैच के बाद गुस्से में तिलमिलाते हुए नजर आए. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘हमारे लिए बहुत कठिन रात थी, शुरुआत करने के लिए वास्तव में अच्छा पावरप्ले नहीं था और स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष किया. उनके गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे और बीच के ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण विकेट लेते रहे और जब ऐसा होता है तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. हमें आगे क्या करना है इस पर ध्यान देगा होगा और देखना होगा कि क्या हम वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, हमें अपनी कमर कसनी होगी, कुछ महत्वपूर्ण खेल आने वाले हैं और हम अगले कुछ हफ्तों में गेम जीतने की उम्मीद कर रहे हैं.’

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का धमाल

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन ही बना सकी. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं नूर अहमद ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो सफलता हासिल की. इनके अलावा मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और जोश लिटिल ने एक-एक विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी भी रही फ्लॉप

राजस्थान की पारी को 17.5 ओवर में 118 रन पर रोकने के बाद गुजरात टाइटंस ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए रिद्धिमान साहा ने 34 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद की आक्रामक पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 35 गेंद में 36 रन का योगदान दिया.

 

Related Articles

Back to top button