ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

आम लोगों के कोरोना टीकाकरण का चौथा दिन: मनमोहन सिंह, सीतारमण समेत कई नेताओं को दी गई वैक्सीन

नई दिल्ली। देश में इस समय कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है। इसके अंतर्गत आम लोगों को एक मार्च से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। आज टीकाकरण का चौथा दिन है। कोरोना वैक्सीनेशन के चौथे दिन आज देश के कई बड़े नेताओं ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इन नेताओं में मनमोहन सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य बड़े नेता शामिल रहे। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल की आयु के उन लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, जिन्हें कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा है।

सीतारमण, मनमोहन सिंह ने लगवाई वैक्सीन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इसके साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने आज दिल्ली के एम्स पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

केजरीवाल ने लगवाई वैक्सीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के नेता अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने भी आज वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इसके अलावा दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कोरोना की टीका लगवाया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज COVID19 वैक्सीन की अपनी पहली खुराक प्राप्त की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में COVID19 वैक्सीन की अपनी पहली डोज लगवाई।

गौरतलब है कि देश में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। इस दौरान अब तक पीएम मोदी, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. हर्षवर्धन समेत कई बड़े नेता वैक्सीन लगवा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button