ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

PM Cares Fund का फायदा उठाकर जनता को ठगने का प्रयास, मंत्रालय ने दर्ज करवाई शिकायत

नई दिल्ली। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने पीएम-केयर्स फंड से संबंधित धोखाधड़ी के मामले का भंडाफोड़ किया है। मंत्रालय द्वारा बताया गया कि इस मामले के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जनता को धोखा देने के इरादे से पीएम-केयर्स फंड की ओर से सेवाएं प्रदान की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक, इसमें शातिर लोगों द्वारा मिनिस्ट्री के लेटर हेड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि वे (अज्ञात व्यक्ति) साइबर अपराध में भी शामिल हो सकते हैं, जो लोगों से उनकी बैंक की जानकारी, झूठे वादे पर लेते हैं। आम जनता के निवेशक के माध्यम से वादे में पीएम-केयर्स फंड के लिए सेवाएं देकर अच्छी कमाई का अवसर प्रदान किया जाता है।

कोरोना से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बनाया था पीएम-केयर्स फंड 

मालूम हो कि गत वर्ष मार्च में केंद्र ने कोरोना तथा इसके जैसी अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष’ (पीएम-केयर्स) फंड बनाया था।

Related Articles

Back to top button