ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र किया उद्घाटन

चंडीगढ़ | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिबन काटकर भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ किया। वे सुबह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायुसेना के पहले विरासत केंद्र पहुंचे। उनके साथ पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं।रक्षा मंत्री ने यहां स्थापित मिग 21 का जायजा लिया। वे कॉकपिट में बैठे और उन्होंने मिग 21 के बाहर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी साथ में मौजूद हैं। विरासत केंद्र के बाहर सफेंद टेंट लगाया गया है। वहीं मध्यमार्ग स्थित सेक्टर 9 में ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह से जाम लग गया।ये विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। 3 जून 2022 को इस केंद्र को स्थापित करने के लिए एमओयू हुआ था। एयरफोर्स ने चंडीगढ़ प्रशासन को विरासत केंद्र हस्तांतरित कर दिया है। इसके बाद चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने रक्षा मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

 

Related Articles

Back to top button