ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
विदेश

रूस के अंदर से किया गया क्रेमलिन पर ड्रोन अटैक

वाशिंगटन । अमेरिका स्थित ड्रोन विशेषज्ञों ने क्रेमलिन के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए ड्रोन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि उन्हें रूस के अंदर से लॉन्च किया गया हो सकता है। रूस ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन ने मास्को में क्रेमलिन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए ड्रोन से हमला किया था। हालांकि क्रेमलिन पर हमले में किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के प्रेस सचिव ने कहा कि उन्हें क्रेमलिन पर तथाकथित रात के हमलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
एक चैनल पर जारी एक वीडियो मेंक्रेमलिन के ऊपर धुएं जैसा उठता दिखाई दिया है। यह वीडियो संभवत: क्रेमलिन के सामने नदी पार से बनाया गया है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार पास के एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के निवासियों ने स्थानीय समयानुसार देर रात लगभग ढाई बजे धमाकों की आवाज सुनने और धुआं देखने की सूचना दी। गैर-लाभकारी रेजिलिएंट नेविगेशन एंड टाइमिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष दाना गोवर्ड ने मीडिया को बताया कि मास्को कम से कम 2015 से क्रेमलिन को ड्रोन से बचाने के बारे में बहुत चिंतित है, जब उसने स्वचालित रूप से उन्हें दूर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रत्युपायों का उपयोग करना शुरू किया।
ड्रोन निर्माता ब्रिंक के संस्थापक और सीईओ व ड्रोन विशेषज्ञ ब्लेक रेसनिकने इसे आश्चर्यजनक बताया कि ड्रोन बिना पता लगाए मास्को के माध्यम से उड़ान भरने में सक्षम हुआ। रेसनिक ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि यह ड्रोन पूरे मास्को से क्रेमलिन तक पहुंचने में सक्षम हो गया।

Related Articles

Back to top button