ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

बेटा बना हैवान, कुल्हाड़ी से काटकर पिता को उतार दिया मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

एक युवक ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। यह मामला झारखंड के धनबाद से सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कुल्हाड़ी लेकर पिता पर किया हमला
धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला में मुजफ्फर (50 साल) का परिवार सुबह एक साथ नाश्ता कर रहा है। इसके बाद मुजफ्फर कमरे में आराम करने चला जाता है। तभी उसका बेटा घर पहुंचता है और हाथों में कुल्हाड़ी लेकर पिता पर हमला कर देता है। हमले में मुजफ्फर की गर्दन में चोट लगती है। जान बचाने के लिए जैसे ही बेड से उठा तो जफर ने फिर हमला किया और इससे उसके पिता का सिर बुरी तरह से फट गया।

बेसुध पड़ा था मुजफ्फर
चीख पुकार मचने के बाद जैसे ही पड़ोसी वहां पहुंचे तो आगे का नजारा देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। मुजफ्फर खून से लथपथ और बेसुध पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का बयान 
डीएसपी धनबाद अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। वहीं परिवारवालों का कहना है कि जफर की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, बाप और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

Related Articles

Back to top button