ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

आफताब पूनावाला पर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने और सबूत मिटाने के आरोप तय जानिए अब क्या होगा

 दिल्ली की अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का आरोप तय कर दिए। अब एक जून से ट्रायल शुरू होगा।

आफताब को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली की साकेत अदालत में पेश किया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) मनीषा खुराना कक्कड़ ने आदेश सुनाया। सुनवाई के दौरान जज ने पूनावाला को आदेश पढ़कर सुनाया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला बनता है।

हालांकि, आफताब ने आरोपों से इनकार किया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को मामले में 6,629 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।

पूनावाला ने पिछले साल 18 मई को गर्ल फ्रेंड श्रद्धा वॉकर का कथित रूप से गला घोंटकर मार डाला था। इसके बाद शरीर के टुकड़े किए और दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक फ्रिज में रखा। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने टुकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग जगहों पर बिखेर दिया।

Related Articles

Back to top button