ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

महाराष्ट्र पर 16 विधायकों के भविष्य का फैसला आज

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचने वाला है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ गुरुवार 11 मई को महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर अपना फैसला सुना सकती है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने यह जानकारी दी है। उद्धव और शिंदे गुटों और राज्यपाल के कार्यालय की दलीलें सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा। इस जानकारी के बाद महाराष्ट्र में सत्ता का आनन्द ले रहे विधायकों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत सत्ता पक्ष के 16 विधायकों की विधानसभा सदस्यता दांव पर लगी है।
उद्धव और शिंदे दोनों गुटों और राज्यपाल के कार्यालय की दलीलें सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा। ऐसी संभावना है कि, फैसला 11 मई को आएगा। क्योंकि इस पांच जजों की संविधान पीठ में एक जज 15 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। तो परूी उम्मीद है कि, फैसला उनके रिटायरमेंट से पहले ही सुना दिया जाए।

Related Articles

Back to top button