ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

हर हिंदू परिवार देखें फिल्म द केरल स्टोरी विहिप ने किया आह्वान

विश्व हिदू परिषद (विहिप) ने आह्वान किया है कि हर हिदू परिवार को फिल्म केरल स्टोरी देखना चाहिए। उसके मुताबिक यह फिल्म जिहादी तत्वों की ओर से फैलाए जा रहे लव जिहाद और मतांतरण की साजिशों को बेनकाब करने वाली है।

विहिप ने गुरुवार को रानीबाग स्थित एक माल के मल्टीप्लेक्स में 175 युवतियों को फिल्म दिखाने की निश्शुल्क व्यवस्था भी की। संगठन के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि सत्य व वीभत्स घटनाओं पर आधारित यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।

यह उजागर करती है कि किस प्रकार आइएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े जिहादी लोग साजिश के तहत देश की भोली-भाली मासूम बहन-बेटियों को पहले लव जिहाद के जाल में फंसाते हैं।

बहला-फुसलाकर उनका मतांतरण कराते हैं। इसके बाद उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती करवाते हैं। ये खतरनाक काम केरल समेत देश के कई राज्यों में चल रहा है। विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में फिल्म को टैक्स मुक्त करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button