ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

मणिपुर हिंसा में मृतक संख्या हुई 71 कर्फ्यू में ढील बढ़ाई 45 हजार लोगों को अलग स्थान पर भेजा

मणिपुर हिंसा तो थम गई है लेकिन अब इसके प्रभाव सामने आ रहे हैं। मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि हिंसा से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा अब 71 है। उन्होंने आगे कहा, “कल मणिपुर कमांडो और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। छह कमांडो घायल हो गए और उनमें से एक शहीद हो गया। हालांक‍ि उनके अनुसार अब मणिपुर में स्थिति में काफी सुधार हुआ है और इसके कारण कर्फ्यू में ढील भी अब 7 घंटे के लिए बढ़ा दी गई है। विभिन्न शिविरों में रहने वाले विस्थापितों को न्यूनतम कर दिया गया है। लगभग 45,000 लोगों को अलग-अलग जगहों पर भेज दिया गया है।

मणिपुर में बम डिफ्यूज करते समय असम राइफल्स का जवान घायल

मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 60 किमी दूर बिष्णुपुर जिले के सैतन गांव में शुक्रवार को एक बम को डिफ्यूज करते समय असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि क्रूड बम स्थानीय स्तर पर बनाया गया था और जो जवान इसे डिफ्यूज कर रहा था, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। एक दिन पहले बिष्णुपुर जिले में तेरा खोंगफंगबी के पास संदिग्ध उग्रवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और चार लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button