ब्रेकिंग
सोनचिरैया अभ्यारण्य में लकड़ी माफियाओं की घुसपैठ, तस्करों से वन विभाग की मुठभेड़ मकर संक्रांति पर यहां भगवान खुद उड़ाते हैं पतंग, अद्भुत है बुरहानपुर के इस मंदिर की मान्यता बागेश्वर धाम पहुंचे रशियंस, साधु जी सीता राम के लगाए जयकारे, मकर संक्रांति से पहले लिया बाबा का आशीर... भोपाल में दूषित पानी को लेकर 'जल सुनवाई', बीमारियों के सबूत लेकर पहुंचे लोग वर्दी का अहंकार! गोरखपुर में फॉरेस्ट गार्ड ने किसान को सड़क पर जानवरों की तरह पीटा, वीडियो वायरल होत... पार्टी, शराब और फिर कत्ल! मामूली बात पर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, दहला देने वाला खु... बेटे को बनाया 'लड़की', फिर करवाया जानलेवा स्टंट; रील बनाने वाले माता-पिता पर टूटा कानून का डंडा रील्स की दीवानगी ने तोड़े शादी के सपने! बाइक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, लहूलुहान हुआ जोड़ा ममता बनर्जी का 'चुनावी युद्ध': क्या महिला वोटरों को रोकने के लिए हो रहा है SIR का इस्तेमाल चूड़ी पहनाने के बहाने मासूम से दरिंदगी: रायपुर की दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप वापस ले लिए हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन आदेश को भी रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सिंह के खिलाफ जबरन वसूली से संबंधित चार प्राथमिकियां मुंबई और उससे सटे ठाणे में दर्ज की गई थीं। अधिकारी ने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने बुधवार को उनका निलंबन वापस लेने का आदेश जारी किया।

उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के निलंबन की अवधि को उसी तरह माना जाना चाहिए जैसे वह ड्यूटी पर थे। सिंह को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था जब महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सत्ता में थी।महाराष्ट्र सरकार ने नवंबर 2021 में परमबीर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। उनके खिलाफ रंगदारी के आरोपों में एफआईआर दर्ज थी। तब के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही परमबीर के निलंबन आदेश पर दस्तखत किए थे। इसके साथ उस वक्त के ठाणे शहर के उपायुक्त पराग मनेरे को भी निलंबित कर दिया गया था।

परमबीर सिंह के खिलाफ अनियमितताओं और कर्तव्यों का निर्वहन न करने के मामले में कार्रवाई की गई थी। उन पर आरोप था कि वह महाराष्ट्र होम गार्ड के प्रमुख बनाए जाने के बाद से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उन्हें स्वास्थ्य के आधार पर 29 अगस्त 2021 तक की छुट्टी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं लौटे थे।

 

Related Articles

Back to top button