ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
देश

बड़ी सफलता: CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

गोंडा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गोंडा पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान छपिया से राजू बाबू और मुकेश के रूप में की है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को यूपी डायल 112 पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर लखनऊ में सीएम आवास सहित 50 जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। जिसके बाद से ही प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएम आवास, 5 कालीदास मार्ग सहित राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। इसके साथ ही बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी थी।

इसी बीच रविवार को गोंडा पुलिस धमकी के देने के आरोप में छपिया निवासी राजू बाबू और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर गोंडा एसपी आज 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेंगे।

Related Articles

Back to top button