ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

किरण बेदी की अपील- देश को बचाना है तो तीन निर्देशों का सख्ती से करो पालन

पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा के तीन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इसमें मास्क पहनना, स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल हैं।

बेदी ने रविवार को व्हाट्सऐप पर एक संदेश पोस्ट कर लोगों से बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा जल्दबाजी करने की बजाय अपनी बारी आने का इंतजार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में स्थितियां बहुत खराब है। इस महामारी की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

उपराज्यपाल ने कहा कि मछली और सब्जी बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कृपया भीड़ इकट्ठा न करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। निजी स्वच्छता और परिसरों में सफाई रखें जो एक व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी है। इस महामारी से बचाव के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का निजी तौर पर और सामूहिक रूप से अवश्य पालन करना चाहिए। यह पुड्डुचेरी के लोगों को बचायेगा। हमें अपने ग्रामीण इलाकों को बचाने की जरूरत है, जो अब तक सुरक्षित है। इन्हें भविष्य में भी सुरक्षित रखना है।

Related Articles

Back to top button