ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

बंजारी से उकवा के बीच सड़क किनारे नक्सलियों ने बांधे बैनर

 बालाघाट। पुलिस की लगातार सर्चिंग व कार्रवाई के बीच नक्सलियों एक बार फिर से दहशत फैलाने का दुस्साहस करने की कोशिश की है। इस बार नक्सलियों ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जंगल में नहीं बल्कि मुख्यालय से लगे बंजारी से उकवा के बीच सड़क किनारे बैनर बांधे हैं। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर बैनर को उतारकर जब्‍त कर लिया है। वहीं नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी है।

पुलिस ने दो बैनर किए जब्‍त

नक्सलियों ने बंजारी से उकवा के बीच सड़क किनारे जंगल में दो नक्सली बैनर बांधे हैं। बता दें बंजारी क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगा हुआ है और यह मार्ग बालाघाट-बैहर-कान्हा मुक्की मार्ग होने से इस मार्ग पर बड़ी संख्या में आवागमन भी होता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की मौजूदगी नहीं देखी गई है। ऐसे में उनके द्वारा बैनर को बांधने को पुलिस गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।

इनका कहना

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ बोले- बंजारी से उकवा के बीच नक्सलियों ने दो बैनर बांधे हैं। जिन्हें जब्‍त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस क्षेत्र में नक्सलियों की तलाशी में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button