ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

16 साल की TikTok स्टार सिया कक्‍कड़ ने किया सुसाइड, कुछ घंटे पहले ही शेयर किया था अपना डांस वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के गम से लोग अभी उभर नहीं पाए थे कि अब एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। 16 साल की Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली है। अभी तक सुसाइड के पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है। विरल भयानी ने सिया को लेकर यह जानकारी दी है। फोटोग्रॉफर विरल भयानी ने सिया की मौत की जानकारी देते हुए इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। विरल भयानी पोस्ट में लिखा कि सिया बुधवार रात तक अच्छे मूड में थीं।

सिया ने 20 घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर अपने डांस की वीडियो स्टोरी पोस्ट की थी। वहीं विरल ने पोस्ट में लिखा कि उसने सिया के मैनेजर से भी बात की तो उसने बताया कि सिया ठीक थी और उसका मूड भी बुधवार रात तक अच्छा था। मैनेजर ने बताया कि बुधवार रात को उसकी  सिया से एक गाने के सिलसिले में बात हुई थी, तब तो ऐसा कुछ नहीं लगा कि वो अपसेट है कि ऐसा कदम उठा लेगी। ऐसे में उभरती कलाकार का ऐसा कदम उठाना काफी शॉकिंग है।

जब से अप्रैल शुरु हुआ है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार कोई न कोई बुरी खबर आए दिन आ रही है। फिल्मी जगत ने अपने उम्दा सितारों को इतनी जल्दी खो दिया कि कोई समझ ही नहीं पाया। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने सबको हिला कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button